CAA पर बढ़ता जा रहा विरोध, घंटाघर के बाद बीबीगंज में भी प्रदर्शन शुरू, एक गिरफ्तार

एडीसीपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक सआदतगंज के बीबीगंज में रविवार शाम को कुछ लोगों ने सीएए व एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। बीबीगंज इलाके में तैनात एसआई जितेंद्र कुमार यादव गश्त कर रहे थे। अचानक भीड़ खिन्नी का खेत की तरफ निकली और पुलिस टीम को देखते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। लोग हाथ में तिरंगा झंडा, सीएए व एनआरसी के खिलाफ तख्ती लिए थे।



पुलिस ने लोगों को रोका तो प्रदर्शनकारियों से झड़प हो गई। इस पर अतिरिक्त पुलिस बुलाई गई और लोगों को वहां से खदेड़ा गया। एडीसीपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक पुलिस ने प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले सआदतगंज के बीबीगंज लाल शिवाले के पास का फहीम उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया।



इसके बाद प्रदर्शन में शामिल महिलाओं की वीडियो व फोटो बनाई गई। पुलिस ने महिलाओं को हटा दिया। एडीसीपी पश्चिम ने बताया कि एसआई जितेंद्र की तहरीर पर फहीम उर्फ छोटू के साथ 16 अन्य प्रदर्शनकारी महिलाओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।फोटो व वीडियो से पहचान की जा रही है, जल्द ही अन्य को भी गिरफ्तार किया जाएगा।



घंटाघर व उजरियांव में प्रदर्शन जारी
वहीं नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में घंटाघर व उजरियांव में सोमवार को भी महिलाओं का प्रदर्शन जारी रहा। घंटाघर पर डटीं महिलाओं का समर्थन करने के लिए दिनभर स्वयं सेवी संगठन के कार्यकर्ता पहुंचते रहे। हाथों में तिरंगा लेकर आजादी के गीते गाए जाते रहे। एडवा की अध्यक्ष आशा मिश्रा ने भी महिलाओं के साथ सीएए और एनआरसी का विरोध किया। उजरियांव में भी एडवा व अन्य स्वयंसेवी महिला संगठनों ने प्रदर्शन में शिरकत की। आशा मिश्रा ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतें बांटने का काम कर रहीं हैं। महिलाओं का प्रदर्शन भाईचारे की संस्कृति को बचाने का प्रयास है।






Popular posts
पूर्वी दिल्ली इलाके में जहां-जहां कोरोना पॉजिटिव लोग मिल रहे हैं। उन इलाकों को प्रशासन कंटेनमेंट कर रहा है। ऐसे में अब तक पूर्वी जिले में छह हजार लोगों को घरों में क्वारंटीन कर दिया गया है। पूर्व जिला जिलाधिकारी अरुण कुमार मिश्रा के मुताबिक, शुक्रवार को पूर्वी दिल्ली इलाके में बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई थी।
कोरोना के प्रकोप को देखते हुए आज दोपहर में ही पूर्व दिल्ली जिला प्रशासन ने आठ इलाकों को कंटेंटमेंट घोषित कर दिया था। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों पर पूरी तरह से बाहर जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। वहीं, कोई बाहरी व्यक्ति भी अब इलाके में प्रवेश नहीं कर सकता है। एक बुजुर्ग की मौत के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायाक ने लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। राज्य में सभी शैक्षणिक संस्थान 17 जून तक बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्र सरकार से 30 अप्रैल तक ट्रेन और हवाई सेवा शुरू नहीं करने का अनुरोध किया है। देश में लगे 21 दिनों के लॉकडाउन के खत्म होने से पहले ही ओडिशा सरकार ने इस लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला किया है। ऐसा करने वाला ओडिशा देश का पहला राज्य बन गया। सीएम नवीन पटनायक ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि 17 जून तक राज्य में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से 30 अप्रैल तक ट्रेन और हवाई सेवा को शुरू नहीं करने की अपील की है।ओडिशा सरकार ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है, जब केंद्र सरकार भी लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है। कहा जा रहा है कि शनिवार को सभी राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लॉकडाउन को लेकर अंतिम फैसला ले सकते हैं।
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में लग्जरी होटल जैसी सुविधाओं की चर्चा है। वायरस के इन्फेक्शन से ठीक हुए 45 साल के रोहित दत्त ने रविवार के जानकारी दी है कि जैसा कि मैंने सरकारी अस्पताल का हाल सोचा था सफदरजंग का आइसोलेशन वार्ड वैसा नहीं था। बल्कि वो किसी लग्जरी होटल से कन नहीं कहा जा सकता। वहां के स्टाफ ने काफी साफ सफाई मेनटेन की हुई थी। हर जगह सफाई थी और चादरें दिन में दो बार बदली जा रही थीं।
इसके साथ ही अब राजधानी की सड़कों पर किसी को भी बिना मास्क पहने निकलने की अनुमति नहीं है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट किया कि चेहरे पर मास्क पहनने से कोरोना वायरस के रोकथाम में थोड़ी मदद हो सकती है। इसलिए सरकार ने यह तय किया है कि दिल्ली में घर से बाहर निकलने वाले हर व्यक्ति के लिए मास्क पहनने आनिवार्य होगा। लोग कपड़े का मास्क भी पहन सकते हैं।